फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिला कारागार की बंदी क्षमता हो जाएगी 1110

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन को भेजा प्रस्ताव, फिलहाल हैं 1262 बंदी निरुद्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। ब्रिटिश शासन द्वारा वर्ष 1870 में बनवाए गए जिला कारागार की बंदी क्षमता बढ़ाकर 1110 करने का प्रस्ताव शासन में भेजा है। फिलहाल यहां करीब 1260 बंदी निरुद्ध हैं। प्रस्ताव मंजूर होने पर यहां बैरक निर्माण के साथ सुरक्षा व्यवस्था और स्टाफ में भी बढ़ोतरी की जाएगी।
वर्ष 1872 में जेल का निर्माण कराया गया था। तब जनगणना के आधार पर जिले की आबादी करीब आठ लाख थी। ऐसे में यहां बंदियों की संख्या 554 मानकर व्यवस्थाएं की गईं थीं। अब आबादी बढ़कर करीब 32 लाख पहुंच गई है। हालांकि करीब दो दशक पहले जेल की क्षमता 554 से बढ़ाकर 900 की गई थी। अब इसकी क्षमता बढ़ाकर 1110 बंदियों की करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षमता वृद्धि के तहत यहां चार नई बैरकों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें तीन बैरक में 60-60 और एक बैरक में 30 बंदी की व्यवस्था होगी। फिलहाल जेल में 24 बैरक हैं। प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिलते ही जेल में क्षमता विस्तार कर दिया जाएगा। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि बंदी क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृत मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें