फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तरौली में पांच दिवसीय लक्खी मेले का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। क्षेत्र के गांव तरौली स्थित प्राचीन स्वामी बाबा मंदिर पर शुक्रवार से पांच दिवसीय लक्खी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। कार्तिक माह की एकादशी से पूर्णिमा तक चलने वाले इस वार्षिक मेले में दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले दिन भक्तों ने मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन

मंदिर परिसर के निकट स्थित कुंड को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष आस्था है। मान्यता है कि चर्म और कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्ति यदि इस कुंड की रज (मिट्टी) का लेप लगाकर स्नान करें, तो उन्हें त्वचा संबंधी रोगों से मुक्ति मिलती है। मेले में ग्रामीण परिवेश की रौनक देखते ही बन रही है। महिलाएं घरेलू सामान की खरीदारी में व्यस्त हैं, वहीं बच्चे झूलों और खिलौनों का आनंद ले रहे हैं। मंदिर के पुजारी पंडित होतीलाल ने मंदिर का पौराणिक महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने सात माह की अल्पायु में यहीं तारकासुर का वध किया था। इसी घटना के बाद गांव का नाम तरौली पड़ा। कार्तिकेय ने इसी स्थान पर तपस्या भी की थी। खुदाई में मिली भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा की स्थापना कर यहां मंदिर बनाया गया। प्रत्येक सोमवार को भी यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें