फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पंचोत्सव पर सराफा बाजार में बढ़ी चमक...छूट भी दे रहे ज्वैलर्स

विज्ञापन
पुष्य नक्षत्र पर गोपाल जी ज्वैलर्स पर चांदी की पायल पसंद करती महिलाएं।
विज्ञापन
मथुरा। बाजार में पंचोत्सव की रौनक छाई हुई है। नवरात्र से शुरू हुआ सीजन सराफा बाजार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा रहा है। पुष्प नक्षत्र में मंगलवार से ही ज्वैलरी शोरूम पर हीरे, सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी हुई। स्वर्णाभूषणों में भी हल्के वजन और बड़े आकार के गहनों की डिमांड है। डिजाइनर ज्वैलरी को पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोने-चांदी के दाम उछले तो हल्के गहनों की मांग बढ़ गई। नवरात्र शुरू होते ही बाजार में खूब ग्राहक उमड़ रहे हैं। गोपाल जी ज्वैलर्स के रूपकिशोर गर्ग ने बताया कि महिलाओं में इस त्योहारी सीजन में नक्काशी वाले गहनों की मांग है। महिलाएं लाइट वेट गहनों में मंगलसूत्र, अंगूठी, एंटीक कुंदन, ईयर रिंग को खासा पसंद कर रही हैं। आरके ज्वैलर्स के रवीश अग्रवाल का कहना है कि सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी का हल्का असर तो बाजार में है मगर खरीदारी कम नहीं है। पेंडेंट, मंगलसूत्र, टॉप्स सहित अन्य हल्के आयटम की भारी डिमांड बनी हुई है। डायमंड के आभूषण भी पसंद किए जा रहे हैं। मंगलवार को पुष्य नक्षत्र में भी हल्के गहनों की खरीदारी की गई।
एके ज्वैलर्स के अक्षय गर्ग ने बताया कि अब चांदी के सिक्कों से लेकर सोने के लाइटवेट मंगलसूत्र और डिजाइनर हार भी डिमांड में हैं। इस बार अंगूठी की डिमांड भी खासी बढ़ी है। यही कारण है कि सोने-चांदी के दाम बढ़ने के बाद भी खरीदार कम नहीं हुए हैं। कई शोरूम पर छूट दी जा रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि करीब प्रतिमाह 50 -60 करोड़ रुपये का पायल कारोबार होता है। अब शादियों का सीजन भी देवोत्थान से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में सराफा कारोबार में बूम आ गया है। मथुरा की पायलों के ऑर्डर भी हैं। हल्की और पतली लड़ीदार पायलों की खपत खासी बढ़ गई है। चांदी की डिमांड में भी कोई कमी नहीं आई है। लोग निवेश के तौर पर चांदी के जेवरात की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें