फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों के नदारद रहने से नहीं हुई बोर्ड की बजट बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बजट बैठक सोमवार को सभासदों के नदारद होने के कारण नहीं हो सकी। 19 सभासदों के एक दल ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बोर्ड बैठक को निरस्त कराए जाने की मांग की है। चेयरमैन ने गणपूर्ति के अभाव में बैठक निरस्त कर 27 जून को बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सभासदों ने एसडीएम कमलेश गोयल को ज्ञापन देकर कहा है कि हर बार की तरह इस बार भी सभासदों को बोर्ड बैठक का एजेंडा नहीं भेजा गया है। वहीं नगर के सभी विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। पाइप लाइन मानकों के अनुरूप नहीं डाली जा रही है। सभी कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुके हैं। नाले गंदगी से लबालब भरे हैं।
चेयरमैन मनमानी कर रहे हैं। इसलिए बैठक निरस्त की जाए। ज्ञापन पर मनोज आर्य, भगत सिंह, कुसुमलता, ओमवती, जयप्रकाश, शकुंतला, उमराव सिंह, हीरामनी, नेमचंद गर्ग, धर्मचंद जैन, रधुराज सिंह, रमजान, हीरामनी, चंदर पौनियां, जगदीश अन्नत आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

उधर, चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मात्र नौ सभासद पहुंचे। चेयरमैन ने सभासदों का काफी इंतजार किया, लेकिन जब पांच बजे तक सभासद सदन में नहीं पहुंचे तो गणपूर्ति के अभाव में चेयरमैन ने बैठक को निरस्त कर दिया। बैठक में ईओ पूर्णिमा दुबे, लेखाधिकारी योगेंद्र रावत, सभासद केपी सिंह, हनुमान सिंह, विजय सिंह, नईम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें