फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 26 अक्टूबर से होगा ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दिवाली के पांच दिवसीय उल्लास के बाद अब भगवान श्रीकृष्ण की नगरी एक बार फिर सांस्कृतिक रंगों में रंगने जा रही है। 26 अक्तूबर से धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड पर ब्रज रज उत्सव होगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बुधवार को अधिकारियों के साथ तैयारियों का निरीक्षण किया। ब्रज रज उत्सव में सांसद हेमा मालिनी द्वारा श्याम-यशोदा नाट्य मंचन, महाभारत में दुर्योधन की भूमिका से चर्चित पुनीत ईश्वर का विशेष कार्यक्रम और भजन गायक कन्हैया मित्तल के भजनों सहित कई अन्य श्रीकृष्ण भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी के साथ पंडाल निर्माण की तकनीकी बारीकियों का जायजा लिया और निर्माण एजेंसी के इंजीनियरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मंच निर्माण में कुछ सुधार करने, झूलों को सुदृढ़ रूप से लगाने तथा पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही दर्शकों के बैठने और आवागमन की व्यवस्था को सुविधाजनक बनाए रखने पर भी जोर दिया।
यह उत्सव 5 नवंबर तक चलेगा। प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें सुबह स्कूली बच्चों द्वारा प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, जबकि दोपहर 3:30 से शाम 6:00 बजे तक ब्रज के लोक कलाकार अपनी पारंपरिक लोक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। सीईओ ने कहा कि इस बार का ब्रज रज उत्सव पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य, आकर्षक और सुव्यवस्थित होगा। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, अनंत शर्मा, चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें