फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राया में मिला शव व्यवसायी का था

विज्ञापन
विज्ञापन
राया (मथुरा)। गौगा मार्ग पर मिला शव बुलंदशहर निवासी शराब व्यवसायी गौरव शर्मा का निकला। उसकी शिनाख्त फूफा ने थाना राया पहुंच कर की है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को गौगा रोड पर साबरिया गेस्ट हाउस के पास शव मिला था। शिनाख्त के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किए तो उसकी शिनाख्त शराब व्यापारी गौरव शर्मा निवासी बिहरा थाना अगोता जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है।

फूफा राजकुमार ने बताया कि गौरव 13 नवंबर को घर से गया था। मथुरा निवासी एक युवक से रुपये के लेनदेन के सिलसिले में मथुरा आया था। कोरोना काल में गौरव का मथुरा में ठेकेदार के पास 12 लाख से अधिक रकम फंस गई थी। इसी का तगादा करने के मथुरा आना जाना रहता था। मृतक के दो बेटियां है। वहीं पत्नी गर्भवती है। परिजन युवक की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई मनोज सरकारी अध्यापक थे। 26 जनवरी 2017 को उनकी भी हत्या कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसे में गौरव शर्मा का जांच के विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें