मथुरा। मसानी स्थित कान्हा माखन स्कूल में अमर उजाला और मथुरा डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को चेस प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 21 विद्यालयों के 180 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन अंडर-7, 9, 11, 13 और 15 के बच्चों के मैच हुए। कई बाजियां तो घंटों तक चलीं। शह और मात का खेल देर शाम तक जारी रहा।
प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-7 सिद्धार्थ चतुर्वेदी पहले, विधुन अग्रवाल दूसरे, प्रियांग चाणक्य तीसरे, अव्यान चतुर्वेदी चौथे एवं देवांश माहेश्वरी पांचवें नंबर पर रहे। बालिका वर्ग में जाह्नवी बंसल पहले और आराध्या गौतम दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-9 नव्यांश सिंघल पहले, समर्थ शर्मा दूसरे, नवध्या वैष्णव तीसरे, कुश गुप्ता चौथे, आरव सिंह पांचवें स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में तक्क्षवी अग्रवाल पहले, वेदिका सिंह दूसरे, अवनी शर्मा तीसरे स्थान पर रही। अंडर-11 देव चतुर्वेदी पहले, मोहनिष सिंह दूसरे, काव्या चतुर्वेदी तीसरे, रचित धनगर चौथे, विप्रा शर्मा पांचवें स्थान पर रहे। बालिका में प्रज्ञा पांडेय पहले स्थान पर रही। अंडर- 13 मोदित अग्रवाल पहले, निर्विकल्प माहेश्वरी दूसरे, अर्जुन दीक्षित तीसरे, यश कश्यप चौथे, कृष्णा कुमार सक्सेना पांचवें स्थान पर रहे। बालिका में आर्या गुप्ता पहले, चैतन्या माहेश्वरी दूसरे, नेहा पाराशर तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-15 में दीपक सिंह पहले, पर्व चौधरी दूसरे, कार्तिक गुप्ता तीसरे, मयंक भार्गव चौथे, अर्जुन शर्मा पांचवें स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में आन्या पांडेय पहले, रिधि शर्मा दूसरे तथा पीहू राना तीसरे स्थान पर रहीं।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह और एसोसिएशन के महासचिव रविकांत श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप जलाकर किया। विशिष्ट अतिथि जिला खेल अधिकारी राकेश कुमार यादव ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। अतिथियों का स्वागत स्कूल के डायरेक्टर शुभम अग्रवाल, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार शर्मा ने पटका ओढाकर और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
प्रतियोगिता में चीफ आर्बिटर जितेंद्र शर्मा (आगरा) के नेतृत्व में डिप्टी आर्बिटर दीपक कश्यप (नेशनल आर्बिटर), नकुल चौधरी (सीनियर नेशनल आर्बिटर), विशाल (नेशनल आर्बिटर), शिव गौतम (सीनियर नेशनल आर्बिटर), सिंधु भूषण, राहुल उपाध्याय फ़ाइड प्रशिक्षक की निगरानी में हुई।
अंडर-11 की प्रतियोगिता में दो राउंड जीत चुका हूं। ऐसी प्रतियोगिता होने से खेल और निखरता है।
मोहनिष सिंह, खिलाड़ी
लगातार प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका मिले तो खेलने में मजा आता है। इसके साथ आगे होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए प्रैक्टिस भी होती है।
अथर्व, खिलाड़ी
अमर उजाला ने प्रतियोगिता कराकर बहुत अच्छा किया। वह अपने माता-पिता के साथ खेलने के लिए आए हैं। जहां कहीं भी प्रतियोगिता होती है वह उसमें प्रतिभाग करते हैं।
गौरव, खिलाड़ी
चेस खेलना शुरू से बहुत पसंद है। इससे दिमाग मजबूत होता है। खेल के दौरान सामने वाली चाल समझ कर अपनी चाल चलकर मैच जीतने से उत्साह बढ़ता है।
संस्कृति अग्रवाल, खिलाड़ी
आज होगा जिला स्तरीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट
- अमर उजाला और मथुरा डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रही चेस प्रतियोगिता में मंगलवार को जिला स्तरीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट होगा। एसोसिएशन के महासचिव रविकांत श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें 8 साल से लेकर 60 साल तक खिलाड़ी खेल सकते हैं। आज टूर्नामेंट में काफी दिलचस्प मुकाबले होंगे।