मथुरा। बार एसोसिएशन परिसर में बाबू नंदलाल चतुर्वेदी एडवोकेट की स्मृति में निर्मित नंदालय लाइब्रेरी का उद्घाटन 15 नवंबर को होगा। लाइब्रेरी का उद्घाटन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज दोपहर दो बजे करेंगे।
लाइब्रेरी में उच्च स्तर की सुविधाएं होंगी। नंदालय लाइब्रेरी की स्थापना का उद्देश्य अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों तथा युवा विधि छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली विधिक सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। लाइब्रेरी में विविध विधिक विषयों की पुस्तकें व पत्रिकाओं के साथ ऑनलाइन संसाधन एवं ई-बुक्स की सुविधा, शांत एवं व्यवस्थित आरामदायक अध्ययन कक्ष। अनुभवी पुस्तकालय अध्यक्ष की सतत सहायता उपलब्ध रहेगी। लाइब्रेरी को स्थापित करने में अरविंद चतुर्वेदी एडवोकेट, देवेंद्र चतुर्वेदी एडवोकेट, कौशल चतुर्वेदी एवं श्यामलाल नीलमणि परिवार का सहयोग रहा है। उद्घाटन समारोह में जनपद न्यायाधीश विकास कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सचिव शिव कुमार लवानियां, सिविल लॉयर्स फोरम सहित अधिवक्ता मौजूद रहेंगे।