फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सपा नेता ने कहा, वैद्य से उनका कोई संबंध नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। करोड़ों की धोखाधड़ी के केस में नामजद समाजवादी पार्टी के नेता अनिल अग्रवाल ने डॉ. अनुराग अग्रवाल वैद्य को संरक्षण देने के आरोप को खारिज किया है। जिन व्यापारियों ने उन पर आरोप लगाए हैं, उनके विरुद्ध मानहानि का केस कराएंगे।
विज्ञापन

अपने आवास पर प्रेसवार्ता में अनिल अग्रवाल ने कहा कि जो व्यापारी उन पर आरोप लगा रहे हैं, उनसे उनका कोई लेनदेन नहीं है। डॉ. अनुराग अग्रवाल से उनका कोई संबंध नहीं है। जिस कोठी की बात कही जा रही है, वह उनके बच्चों ने वैद्य से खरीदी है। इसकी रजिस्ट्री भी उनके पास है और सालों से वह उस कोठी में रह रहे हैं। सपा नेता ने कहा कि कुछ व्यापारी वैद्य को संरक्षण देने का आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं और उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी मांग की है कि अगर वह दोषी है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उनहोंने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया। इस दौरान सपा नेता जागेश्वर यादव, जितेंद्र सेंगर, राजीव यादव, अमित जैन , साहिल अग्रवाल, राजीव दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें