फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी की जमानत पर नहीं हुई सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ताओं के शोकावकाश के कारण जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए 30 अक्तूबर की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन

थाना रिफाइनरी के गांव भाहई में एक अगस्त 2025 को सोनिया का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला था। 2 अगस्त को विवाहिता के भाई छाता के नौगांव निवासी रौदास ने आगरा के अछनेरा स्थित गांव सांधन निवासी पुष्पेंद्र, विष्णु, लक्ष्मण और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार रौदास ने 11 साल पहले अपनी बहन सोनिया और बबीता का विवाह थाना रिफाइनरी के गांव भाहई निवासी लक्ष्मण और रवि के साथ कराया था।
30 जुलाई 2025 की रात 10 बजे अछनेरा के गांव सांधन निवासी पुष्पेंद्र सोनिया के घर में घुस गया और गाली गलौज करने लगा। सोनिया ने विरोध किया तो शोर सुनकर ग्रामीण आ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया। जेल में बंद आरोपी पुष्पेंद्र ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है। शोकावकाश के कारण कोर्ट ने सुनवाई के लिए 30 अक्तूबर की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें