फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ऑटोमोबाइल बाजार में जबरदस्त बूम

विज्ञापन
शोरूम पर बाइक पसंद करते लोग।
विज्ञापन
मथुरा। धनतेरस से दिवाली तक इस बार ऑटोमोबाइल बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। ग्राहकों की बढ़ती मांग के चलते कार और बाइक की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है। शहर के प्रमुख डीलरों के पास स्टॉक लगभग खत्म हो चुका है। जबकि नई बुकिंग कराने वालों को अब दो महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन



उमा ऑटो मोटर्स के मालिक पवन चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार बुकिंग में 30 से 40 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। छोटी और मिड-सेगमेंट कारों की मांग सबसे अधिक है। वहीं, धनतेरस से दिवाली के बीच करीब दो हजार से अधिक कारों की बुकिंग हो चुकी है। बाजार का 50 प्रतिशत से अधिक का शेयर उनके पास है। उन्होंने बताया कि उनके पास स्टॉक था, इसके अलावा उन्होंने और गाड़ियां मंगवाई हैं। बाजारों में खरीदारों की संख्या अधिक बढ़ रही है।


बोले डीलर्स
हीरो कंपनी के डीलर किशन चंद ने बताया कि दो-पहिया वाहन बाजार में भी बिक्री में उछाल देखने को मिल रहा है। उनका अनुमान है कि इस बार 15 हजार से अधिक टू व्हीलर की बिक्री हो सकती है। नए मॉडल्स, आकर्षक ऑफर और फाइनेंस योजनाओं ने ग्राहकों को खरीदारी के लिए प्रेरित किया है। इसके अलावा जीएसटी की दरों में आई कमी भी बिक्री का कारण है।
विज्ञापन





प्रेम हाेंडा कंपनी डीलर अंकुर ने बताया कि त्योहार के अवसर पर कार व बाइक खरीदना शुभ माना जाता है, इसीलिए लोग पहले से ही बुकिंग करा रहे हैं। कई लोकप्रिय मॉडल्स की वेटिंग दो माह तक पहुंच गई है। ब्रिज हीरो के पार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि त्योहार के सीजन में ऑटोमोबाइल बाजार की यह रौनक व्यापारियों के चेहरों पर मुस्कान ला रही है। वहीं उपभोक्ताओं में भी नई सवारी घर लाने का जबर्दस्त उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें