फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: खलिहान की जमीन पर बने मकान को प्रशासन ने तुड़वाया

विज्ञापन
मथुरा। सीएचसी में भर्ती महिला का हाल जानते नायब तहसीलदार। - फोटो : mathura
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। थाना क्षेत्र के एक गांव में हाईकोर्ट के आदेश के बाद खलिहान की जमीन पर अवैध रूप से बने मकान को प्रशासन ने तुड़वा दिया, जिससे आहत घर में रहने वाली महिला ने तेजाब पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रेमवीर नौहवार निवासी मुसमुना ने बताया कि उनके भतीजे रामपाल का गांव में खलिहान की जमीन पर मकान बना हुआ है। यह मकान पिछले लगभग 13 वर्षों से बना है और रामपाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का लालन-पालन करता है। वर्ष 2018 में गांव के ही लोगों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रही थी और हाल ही में कोर्ट ने प्रशासन को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
हाइकोर्ट के आदेश पर नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय और राजस्व विभाग की टीम कानून गो हरीशंकर,भगतसिंह,लेखपाल हरवीर सिंह व रामखिलाड़ी शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे और मकान को जेसीबी से तोड़ने लगे। अचानक हुई कार्रवाई से घबराई रामपाल की पत्नी आरती ने रविवार सुबह लगभग 8 बजे घर में टाइलेट साफ करने का तेजाब पी लिया। परिजन महिला को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां महिला की हालत में दोपहर को सुधार आया।
विज्ञापन

तेजाब पीने की सूचना मिलते ही शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया और नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय, उपनिरीक्षक विनीत कुमार सीएचसी पहुंचे और महिला का हाल जाना। परिजन ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने अमानवीय रवैया अपनाते हुए कोर्ट के आदेश का हवाला देकर मकान को शिकायतकर्ताओं की सह पर तुड़वाया गया है।
नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई है। खलिहान की भूमि पर बने मकान के हिस्से को तुड़वाया है। दो दिन पहले गांव जाकर मकान खाली करने को कहा था व आदेश दिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें