फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना नदी में मिले शव की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। बलदेव थाना क्षेत्र में 24 जुलाई को यमुना नदी में मिले शव की शिनाख्त दीपक शर्मा, जिला बरेली वर्तमान निवासी वृंदावन के रूप में हो गई है। परिजन ने शव की शिनाख्त पोस्टमार्टम हाउस पर आकर की है।
विज्ञापन

सीओ संजीव राय व थानाध्यक्ष रंजना सचान ने बताया कि दीपक शर्मा पुत्र सतेंद्र अपने भाई आशीष के साथ वृंदावन में रह रहे थे और अपने भाई के साथ बिहारी जी के दर्शन कराने का कार्य करते थे। दीपक शर्मा 21 जुलाई को वृंदावन में यमुना नदी में स्नान करने के दौरान डूब गए थे।
पिता सतेंद्र व भाई आशीष ने काफी दूर-दूर तक खोजबीन कीए लेकिन कहीं पता नहीं चला। वहीं बलदेव थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो शव की शिनाख्त हो गई। दीपक शर्मा की शादी 2013 में गौरी के साथ हुई थी, जो वर्तमान में सात माह की गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें