फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच अचीवर्स स्ट्राइकर्स ने 130 रनों से जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अचीवर्स क्रिकेट अकादमी में सोमवार से शुरू हुई 10 दिवसीय इंटर अकादमी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच अचीवर्स स्ट्राइकर्स और अचीवर्स ब्लास्टर्स के बीच हुआ। उद्घाटन मैच को स्ट्राइकर्स की टीम ने 130 रनों से जीता। सुमित चौधरी की घातक गेंदबाजी के सामने विपक्षी टीम ज्यादा देर तक मैदान पर टिक नहीं पाई।
विज्ञापन

कोच हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि इंटर एकेडमी में 5 टीमों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। सोमवार को उद्घाटन मैच का शुभारंभ मुख्य कोच हेमराज चौधरी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। टॉस जीतकर स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। स्ट्राइकर्स की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 171 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसमें ऋषभ शर्मा ने 31, आशीष अधाना ने 28 और शुभम गुर्जर ने सर्वाधिक 23 रन का योगदान दिया। ब्लास्टर्स के कृष्णा चौधरी ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लास्टर्स की टीम को शुरुआत से ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सुमित चौधरी की शानदार और धारदार गेंदबाजी के सामने विपक्षी बल्लेबाज टिक नहीं पाए। उन्होंने अपने 6 ओवरों में मात्र 14 रन देकर 4 विकेट, उत्सव वशिष्ठ ने 2 विकेट लेकर टीम की जीत को सुनिश्चित किया। बेहतरीन गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के चलते ब्लास्टर्स टीम मात्र 41 रनों पर ढेर हो गई। इसी के साथ स्ट्राइकर्स की टीम ने 130 रनों से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब सुमित चौधरी को मिला। अंपायरिंग उपेंद्र कुमार और शुभम चौधरी ने की। इस दौरान पवन शर्मा, प्रशांत चौधरी, राजकुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें