फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: साध्वी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। पुलिस ने एक वृद्ध साध्वी की रहस्यमय तरीके से हत्या करने और उनके मकान के फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने वाले गिरोह के एक और वांछित को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार सुबह वृद्ध साध्वी को गायब कर हत्या और उसके मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने के मामले में शिकोहाबाद के काजी टोला, खेड़ा मोहल्ला निवासी सतेंद्र पानीघाट तिराहे के समीप गिरफ्तार कर लिया।
सीओ सदर ने बताया कि चैतन्य कुटी के महंत लाड़ली दास ने गुरु बहन साध्वी चंद्रमुखी देवी को गायब कर उसकी हत्या करने और उनके मकान की फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा करने की एसएसपी से शिकायत पर 15 नवंबर 2025 को वृंदावन कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई। महंत ने इस मामले में आठ लोग नामजद किए। में अभिषेक, विजय सिंह, वकील मोहम्मद, मोहम्मद आरिफ, ओमकार सिंह, विकास एवं अशोक को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें