फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक का फरार अपहरणकर्ता गोविंदनगर पुलिस के चढ़ा हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। 13 दिन पूर्व अंश उर्फ यश के अपहरण और छह लाख की फिरौती मांगने में शामिल फरार अपहरणकर्ता गोविंदनगर पुलिस ने पकड़ा है। इसके कब्जे से एक मोबाइल बरामद किया गया है।
विज्ञापन

11 मार्च को सरस्वती कुंड जमुनानगर से घर के बाहर खेलते हुए ऑटो चालक के आठ साल के बेटे यश को अगवा कर लिया गया था। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने छह लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पिता की तहरीर पर थाना गोविंदनगर में अपहरण और फिरौती मांगने का मुकदमा दर्जकर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सकुशल बरामदगी के लिए सात टीमों को लगाया था। कड़ी मेहनत के बाद 13 मार्च को बालक को फिरोजाबाद से सकुशल बरामद कर लिया था।
बालक का रिश्ते का चाचा रोबिन अपहरण का मास्टरमाइंड निकला, जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया। तीन फरार अपहरणकर्ताओं में से एक को गोविंदनगर पुलिस ने पकड़ लिया। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि एसएचओ संजय कुमार पांडेय ने अभिषेक चौधरी निवासी नुनेरा, गोंडा अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है। जल्द ही फरार दो अपहरणकर्ता भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें