फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सुबह फिर जगमोहन में विराजे ठाकुरजी

विज्ञापन
मंदिर में मौजूद महिलाएं।
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बृहस्पतिवार को एक बार फिर ठाकुरजी सुबह जगमोहन में विराजे, वहीं शाम को गृभगृह से ही दर्शन दिए। बुधवार को हुए विरोध के बाद बृहस्पतिवार को चांदी के सिंहासन पर ठाकुरजी को विराजमान किया गया। शाम के दर्शन में सेवाधिकारी और कमेटी में एक राय नहीं बनी। कई सेवायत और उनके परिवार की महिलाओं के मंदिर पहुंचने की सूचना पर पुलिस बल भी पहुंच गया। सेवायतों और महिलाओं ने परंपरा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जगमोहन में चांदी के सिंहासन पर ठाकुरजी को विराजमान कराया गया। श्रद्धालु आराध्य के मनमोहक रुप को देख भावविभोर हो गए। श्रद्धालुओं ने राधे-राधे के जयकारे लगाए। दोपहर को सेवायत और उनके परिवार की महिलाएं मंदिर पहुंच गंई। उनके आने की सूचना मिलते ही सीओ सदर पीपी सिंह और थाने का फोर्स पहुंच गया। उन्होंने सेवायतों से बातचीत की और किसी प्रकार का हंगामा न करने को कहा। इस पर सेवायत रजत गोस्वामी और महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि बार-बार कमेटी के आदेश पर परंपराओं को रौंदा जा रहा है, कोई देखने रोकने वाला नहीं है।
मंदिर के जगमोहन में ठाकुरजी को रंगभरनी एकादशी पर विराजमान किया जाता है, लेकिन अभी से उन्हें बाहर ले आए हैं। वर्षाें पुरानी परंपरा में दखलदांजी क्यों की जा रही है, जबकि कमेटी को साफ निर्देश दिए गए थे कि सेवा पद्धति से छेड़छाड़ नहीं की जाए। कमेटी कुछ सदस्य गोस्वामियाें को आगे करके सेवा पूजा के मामले में दखलंदाजी कर रही है, जो बर्दाश्त से बाहर है। सेवायत हिमांशु गोस्वामी का कहना है कि कमेटी और सेवाधिकारी को यह समझ लेना चाहिए कि यह निजी मंदिर है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रबंधन के लिए भेजा है लेकिन कमेटी अपना अधिकार जमा रही है, यह तरीका ठीक नहीं है। रजत गोस्वामी ने कहा कि चार लोगों से बात कर निर्णय लिए जा रहे हैं, यह ठीक नहीं है। इससे पूर्व बुधवार को मंदिर में सेवायताें और श्रद्धालुओं ने गर्भगृह में ताला डालने पर हंगामा किया था, इस कारण पुलिस फोर्स अलर्ट मोड पर रहा। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें