फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कभी क्रिकेटर तो कभी फूल माली बने ठाकुर राधावल्लभ

विज्ञापन
श्री राधाबल्लभ मंदिर में प्रभु के दर्शन कर नृत्य करती श्रद्धालु।
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में चल रहे खिचड़ी महोत्सव में मंगलवार सुबह ठाकुरजी ने कभी क्रिकेटर तो कभी फूलमालिन के रूप में दर्शन दिए। मेवायुक्त खिचड़ी ठाकुरजी को समाज गायन के मध्य सेवित की गई। ठाकुरजी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचे।
विज्ञापन

खिचड़ी महोत्सव के दूसरे दिन सुबह पट खुलते ही मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने मंगला आरती की। पद गायन के मध्य ठाकुरजी का मेवायुक्त खिचड़ी सेवित की गई। ठाकुरजी ने भक्तों को क्रिकेटर, फूल माली, ग्वाला, व्यापारी के रूप में दर्शन दिए। गोस्वामियों ने भक्तों को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया। ठाकुर राधावल्लभ मंदिर के प्रबंधक अशोक गौतम ने बताया कि मंदिर में एक माह चलने वाली खिचड़ी महोत्सव में ठाकुरजी को ठंड से बचाव के लिए जहां चांदी की अंगीठी से ताप दिया जा रहा है। उन्हें हाथों में ऊनी दस्ताने, चरणों में मोजा, मखमली रजाई धारण की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें