फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मथुरा से काशी तक चलेगी वंदे भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रेल यातायात को नववर्ष - 2026 में पंख लगेंगे। मथुरा से काशी (वाराणसी) के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू होगी। वहीं मथुरा से वृंदावन-बरसाना और गोवर्धन के बीच परिवहन सुविधाएं बढ़ाने की तैयारियां हैं। इससे न सिर्फ यातायात सुगम होगा, मथुरा के पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकेगा।
विज्ञापन

वहीं परिवहन निगम भी मथुरा को नए साल में सौगात देने जा रहा है। लंबे समय से जीर्णशीर्ण हालात में पड़े पुराना बस स्टैंड को पीपीपी मॉडल पर बहुमंजिल इमारत में तब्दील किया जाएगा। भूतल पर बस स्टैंड और प्रथम व द्वितीय तल पर कॉमर्शियल मार्केट बनाई जाएगी। हाईवे पर बने आईएसबीटी पर बसों के संचालन में आ रहीं अड़चन भी दूर होंगी।



नए साल में नई सौगातें
-जंक्शन पर रुकेंगी आगरा से चलने वाली ज्यादातर ट्रेनें।
-मथुरा से वृंदावन-बरसाना से गोवर्धन के लिए मेट्रो रेल।
-भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास का निर्माण।
-जंक्शन रेलवे स्टेशन पर टीएफसी (टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर) बनेगा

-ग्रामीण अंचल के लिए 7 बसें, 20 प्रतिशत कम किराए पर चलेंगी।
-50 करोड़ से पुराने बस स्टैंड पर भव्य इमारत बनाई जाएगी।
-परिवहन निगम को 52 सीटों की 40 आयशर बसें भी मिलेंगी।


ये बोले मथुरावासी
वर्जन

धर्म की नगरी मथुरा में आगरा से अधिक पर्यटक आते हैं। अगर परिवहन सुविधाएं बढ़ें तो मथुरा का टूरिज्म बढ़ेगा। चौराहों और प्रमुख मार्गों पर लगने वाला जाम कम होगा। -सावित्री शर्मा, चंद्रपुरी धौली प्याऊ
विज्ञापन

-
40 सिटी बसें संचालन के लिए आई हैं, लेकिन शहर में चलती नहीं हैं, अगर सिटी बसें चलेंगी तो बेतरतीब तरीके से चलने वाले ऑटो और ई रिक्शा पर लगाम लगेगी। - मीनाक्षी तायल, गुरुनानक नगर

पुराना बस स्टैंड संवर जाएगा और उस पर कॉमर्शियल मार्केट बनेगी तो शहर में खरीदारी के नए विकल्प बनेंगे। इससे शहर की खूबसूरती पर चार चांद लग जाएंगे। -डॉ. मनीषा गुप्ता, राधामाधव नगर

वंदे भारत से काशी जाने में आसानी हो जाएगी। हम टूंडला से ट्रेन पकड़ते हैं। अगर ब्रज मंडल से काशी के लिए वंदे भारत चलेगी तो मथुरावासियों के लिए बाबा के दर्शन आसान हो जाएंगे। - योगेश अग्रवाल
विज्ञापन



पिछले साल मिलीं उपलब्धियां

40 करोड़ रुपये की लागत से बना नया आईएसबीटी बस स्टैंड
60 नई रोडवेज की बसें मिलीं। अब बसों के बेड़े में 205 बसें
भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर 5.40 करोड़ से हुआ कायाकल्प
जंक्शन रेलवे स्टेशन पर तीसरी लाइन शुरू, चौथी पर काम जारी
मथुरा-पलवल रूट पर ट्रैकसाइड कवच सुविधा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें