वृंदावन। नगर के प्राचीन सप्तदेवालयों में से एक ठाकुर राधारमण मंदिर में इन दिनों प्रेमोत्सव चल रहा है। सेवायत आचार्याें द्वारा गर्मी में ठाकुरजी का न सिर्फ कलियों से शृंगार किया जा रहा है बल्कि फूल बंगले में उन्हें विराजमान किया जा रहा है। खास तरह के केले के तने, फूल, कलियों, फलों के बंगला में विराजमान ठाकुरजी के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लग रहा है।
सेवायत आचार्य पद्मनाभ गोस्वामी के सानिध्य में 16 मई तक प्रेमोत्सव मनाया जा रहा है। सेवायत चंदन गोस्वामी, अनुराग गोस्वामी ठाकुरजी को ग्रीष्म ऋतु में शीतलता प्रदान करने के लिए फूल बंगले में विराजमान कर रहे हैं। उनका नयनाभिराम शृंगार कर पोशाक धारण कराई जा रही है। सोमवार को गर्भगृह से बाहर जगमोहन में कलियों से बने बंगला में ठाकुरजी को विराजमान किया गया। संवाद