ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी के लिए निर्वाचित चार सदस्यों में से तीन सदस्यों ने बुधवार को मथुरा मुंसिफ को लिखित पत्र देकर उनसे बाहरी तीन सदस्य के चयन का आग्रह किया है। एक सदस्य ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन कमेटी के 24 अप्रैल को हुए चुनाव में निर्वाचित राजभोग सेवाधिकारी रजत गोस्वामी और ब्रजेश गोस्वामी के साथ ही शयनभोग सेवाधिकारी दिनेश गोस्वामी ने बुधवार को मथुरा मुंसिफ इंद्रजीत सिंह को प्रार्थना पत्र दिया।
इसमें बांके बिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी के गठन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए बाहरी तीन सदस्यों काचयन करने का आग्रह किया है। सेवायत रजत गोस्वामी ने बताया कि मंगलवार की रात हुई बैठक के बाद तीनों सदस्यों ने एक राय होकर पत्र देने का मन बनाया और बुधवार को मथुरा मुंसिफ के समक्ष अपनी बता रख दी।
उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र में किसी के नाम नहीं सुझाए हैं। यह मथुरा मुंसिफ के स्वयं का विवेक है कि वह किसी का भी चयन कर सकते हैं। इस पत्र में शयन भोग के निर्वाचित सदस्य गौरव गोस्वामी ने अपनी सहमति नहीं जताई है।