फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ठाकुर राधावल्लभ ने खिलौना विक्रेता के रूप में दिए दर्शन

विज्ञापन
मथुरा। खिलौने विक्रेता के रूप में दर्शन देते आराध्य। - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में चल रहे खिचड़ी महोत्सव में शनिवार को आराध्य ने कभी खिलौना विक्रेता, कभी नाविक तो कभी ग्वाल के रूप में भक्तों को दर्शन दिए। आराध्य के छद्म रूप के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में खिचड़ी महोत्सव में शनिवार सुबह समाज गायन के बीच आराध्य के पट खुले। भक्तों ने मंगला दर्शन किए और मेवाओं एवं गर्म मसाले युक्त खिचड़ी सेवित की गई। इसके बाद आराध्य ने खिलौना विक्रेता, नाविक, ग्वाल एवं व्यापारी के रूप में भक्तों को दर्शन दिए। जैसे ही आराध्य के दर्शन के लिए तरह-तरह के रूप के दर्शन के लिए पर्दा खुलता उत्साहित भक्तों में ठाकुरजी की एक झलक पाने की होड़ सी मच गई।

ठाकुर राधावल्लभ मंदिर के प्रबंधक अशोक गौतम ने बताया कि खिचड़ी महोत्सव की प्राचीन परंपरा का गोस्वामी समाज द्वारा पूरे नियम संयम से निर्वाह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें