फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ठाकुर राधावल्लभ चित्रकार तो कभी खिलौने विक्रेता बने

विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में ​खिचड़ी महोत्सव पर खिलौना विक्रेता के रूप में आराध्य के दर्शन। - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में चल रहे खिचड़ी महोत्सव में शुक्रवार को सुबह ठाकुरजी ने चित्रकार, खिलौना विक्रेता, ऊनी कपड़े विक्रेता के रूप में भक्तों को दर्शन दिए। आराध्य के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तजन मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह मंदिर के सेवायत गोस्वामी और समाजियों ने आराध्य के पट खुलने से पहले खिचड़ी के पदों का गायन किया। पट खुलते ही मंगला आरती की गई। इसके बाद खिचड़ी महोत्सव की प्राचीन परंपरा के अनुसार ठाकुरजी ने भक्तों को छद्म रूप में दर्शन दिए। मंदिर के प्रबंधक अशोक गौतम ने बताया कि मंदिर में खिचड़ी महोत्सव की परंपरा का निर्वाह किया जा रहा है। इसमें सुबह ठाकुरजी ने शुक्रवार को चित्रकार, खिलौने विक्रेता, व्यापारी, गोपी, ग्वाला आदि रूपों में दर्शन दिए। दर्शनों का यह क्रम माह के अंत तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें