फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: ईदगाह के पास गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव...74 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, चेक किए जा रहे सीसीटीवी

Sun, 08 Jun 2025 12:48 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

आरोपियों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि  दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन में बरसाना रोड स्थित ईदगाह के समीप गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में गोरक्षक धीरज कौशिक ने 24 नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन



शनिवार देर शाम को ईदगाह के पास गोवंश के अवशेष मिले थे। इसकी खबर फैलते ही बड़ी संख्या में वहां गोरक्षक दल के सदस्य और स्थानीय हिन्दू संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए। बरसाना मार्ग पर जमकर हंगामा किया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।


देर रात एक बजे एसएसपी श्लोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एसएसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इलाके में तनाव को देखते हुए पीएसी व अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें