शुभारंभ के दौरान केडी डेंटल कॉलेज के पदाधिकारी व अन्य।
मथुरा (वि.)। छात्रों में खेल भावना विकसित करने और टेनिस बॉल क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केडी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में टेनिस बॉल सिक्स ए साइड क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मैच स्टाफ फाइटर के खिलाड़ियों ने जीता।
उद्घाटन केडी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी ने किया। स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सोनू शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए आईपीएल की तर्ज पर खिलाड़ियों का ऑक्शन कर छह टीमों का गठन किया गया है, जिसमें एक टीम शिक्षकों की भी शामिल है। उद्घाटन मुकाबला स्टॉफ फाइटर और रॉयल डेंटल चैलेंजर्स के बीच खेला गया। इसमें स्टाफ फाइटर टीम ने शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे तथा फाइनल मैच 21 मई को आयोजित होगा। प्रत्येक मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को पुरस्कृत किया जाएगा। समापन पर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज और प्लेयर ऑफ द सीरीज को सम्मानित किया जाएगा। विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ नगद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी कहा कि खेल तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा माध्यम हैं। प्रो-चांसलर मनोज अग्रवाल ने कहा कि जब तक खेल हमारी दिनचर्या का हिस्सा रहेंगे, तब तक हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहेंगे। केडी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की प्राचार्या डॉ. नवप्रीत कौर ने कहा कि भारतीय जीवन पद्धति में खेलों का विशेष महत्व रहा है। प्रशासनिक अधिकारी नीरज छापड़िया ने कहा कि संस्थान प्रबंधन खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान डॉ. उमेश, डॉ. अजय नागपाल, डॉ. शैलेंद्र सिंह चौहान, डॉ. सिद्धार्थ सिंह सिसोदिया, डॉ. सोनल, डॉ. अनुज गौर, डॉ. राजीव, डॉ. प्रेरणा, डॉ. नेहा, डॉ. अनुश्री, मनीष मिश्रा, हेमंत, देवेश मौजूद रहे।