गोवर्धन। तलहटी के मानसी गंगा स्थित ठाकुर श्री हरिदेव जी महाराज मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगाए जाने से विवाद गहरा गया है।
एक पक्ष के केशवाचार्य गोस्वामी ने थाना गोवर्धन पुलिस पर बिना सक्षम आदेश के देर रात मंदिर का मुख्य द्वार बंद कराने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी गोवर्धन को शिकायती पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार 8 मई की देर रात पुलिस की मौजूदगी में मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगाया गया, जिसके कारण नियमित सेवा-पूजा और श्रद्धालुओं के दर्शन प्रभावित हुए।
सेवायतों का कहना है कि प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद इस प्रकार की कार्रवाई की गई है। केशवाचार्य गोस्वामी ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा विपक्षी पक्ष के साथ मिलकर दबाव बनाते हुए यह कार्रवाई कराई गई।