फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 24 रनों से विवेक की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
फोटो 1: बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर में बी पी एल क्रिकेट लीग में विजेता बनी विवेक की टीम  - फोटो : कैसरगंज में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
सौंख। बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर में स्वर्गीय बाबा कढ़ेरा सिंह की स्मृति में बीपीएल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमे चार टीमों ने हिस्सा लिया। मुकाबले के बाद विवेक की टीम 24 रनों के साथ विजेता बनी।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ चेयरमैन सुरेश सिंह ने किया। विवेक और रचित की टीम के बीच मैच खेला गया। विवेक की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 56 का लक्ष्य दिया गया, लेकिन रचित की टीम 10 ओवर में 32 रन पर ऑलआउट हो गई। विवेक की टीम ने 24 रन के साथ जीत हासिल की। मैच में मैन ऑफ द मैच विवेक बने।
एंपायर की भूमिका श्याम कुमार, हेमेन्द्र, अमित कुमार ने निभाई। मैच का संचालन कॉर्डिनेटर विपिन सिंह ने किया। इस दौरान प्रबंध निदेशक गौरव सिंह, प्रबंधक प्रहलाद सिंह, प्रधानाचार्य देवाशीष सेन, रामबाबू, सुरेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, अशोक कुमार, ओमप्रकाश, रोहताश, रामवीर सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें