फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फिर चढ़ा पारा, लू के थपेड़ों ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
पार्क में भरे पानी में अठखेलियां करते बंदर।
विज्ञापन
मथुरा। शनिवार को आंधी के साथ हुई बारिश के बाद सूरज के तेवर फिर तल्ख हो गए हैं। रविवार दोपहर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे से ही तेज धूप से लोग बेहाल दिखे। हालांकि सोमवार को हल्की बूंदाबांदी होने के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर बना रहने से मंगलवार तक मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा। हालांकि कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

इस बीच, रविवार दोपहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं देहात के कई क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। अधिकांश इलाकों में दिनभर तेज धूप रही। ऐसे में लोग गर्मी से बेहाल दिखे। आगामी दिनों हल्की बूंदाबांदी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन



बंदरों ने पार्क को बनाया स्विमिंग पूल
दोपहर को तेज गर्मी से जीवजंतु भी बेहाल दिखे। गर्मी से बचाव के लिए बंदरों ने डैंपियर नगर स्थित अहिल्याबाई पार्क को स्विमिंग पूल बना लिया। बंदर पेड़ों पर चढ़कर पानी में छलांग लगाकर अठखेलियां करते रहे। माली ने पार्क में पेड़ों को पानी लगाया था। इससे पार्क लबालब भर गया। बंदर घंटों तक पार्क में मस्ती करते नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें