फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रवेश की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पाॅलिटेक्निक प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 20 मई कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है वह दो दिन और आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

10वीं और 12वीं की परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं के पास नए कोर्स में प्रवेश के तमाम विकल्प हैं। उनके लिए डिग्री कॉलेज में बीए, बीएससी, बीबीए करने का रास्ता खुला है तो पॉलिटेक्निक में वह कोर्स भी कर सकते हैं। श्री अनारदेवी खंडेलवाल बालिका पॉलिटेक्निक के प्राचार्य विष्णु भगवान ने बताया कि जिले में तीन राजकीय और 45 निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों का संचालन हो रहा है। अभी तक पॉलिटेक्निक में प्रवेश लेने के लिए 3200 उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। जो भी पॉलिटेक्निक में प्रवेश लेना चाहता है वह दो दिन में आवेदन कर सकता है।
उन्होंने कहा कि सामान्य और ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 300 रुपये और एससी, एसटी के लिए 200 रुपये प्रति ग्रुप तय किया गया है।

इन विषयों को लेकर विद्यार्थियों में ज्यादा रुचि

राजकीय पॉलिटेक्निक में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को लेकर ज्यादा रुचि रहती है। इनकी सीटें सबसे पहले भर जाती है। कंप्यूटर की मांग को देखते हुए इसकी ट्रेड भी पसंद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें