फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी और सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

Sat, 07 Jan 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुबह के समय बूंदाबांदी, दिन भर छाए रहे बादल। शाम को सर्द हवाएं चलीं तो ठिठुरन से परेशान लोग घरों में कैद हो गए। शाम को छह बजते ही सड़कों और बाजरों में सन्नाटा सा पसरने लगा। हर कोई गर्म कपड़ों में पैक नजर आया। छुट्टियों के इस मौसम में दोपहर से शाम तक कालोनियों के पार्कों में बच्चों की भीड़ रहती थी वहां भी खामोशी छाई रही।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से अचानक बिजली चमकनी शुरू हुई और बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि पहले तो लग रहा था कि मूसलाधार बरसात होगी लेकिन दस बजे तक बूंदाबांदी ही होती रही। इसके बाद बूंदाबांदी तो बंद हो गई थी लेकिन बादल दिन भर छाए रहे।

शाम ढले ही सर्द हवाएं चलने लगीं। इससे ठिठुरन बढ़ गई। मौसम का अंदाज देखकर रात को भी लग रहा था कि बरसात होगी। राया शोध केंद्र पर दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और रात का 11 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दिन में ही जल गए थे अलाव
शहर में कई जगह दिन में ही अलाव जल गए थे। कालोनियों में भी लोग अपने घरों के सामने अलाव जलाकर बैठ गए थे। शाम को भी शहर में कई स्थानों पर अलाव जले। हर कोई ठंड से बचने के उपाय करता रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें