मथुरा। प्रशिक्षु आईएएस एसडीएम सदर रिंकू सिंह राही ने तहसील स्तर से 19 मार्च तक के सभी जन्म प्रमाण पत्रों के आवेदनों की रिपोर्ट तैयार कर निगम व ब्लाॅक स्तरों पर भेजने के निर्देष दिए हैं। अब आवेदनकर्ता वहीं से अपना जन्म प्रमाण प्राप्त करेंगे।
सरकारी दफ्तारों के चक्कर काटने के बावजूद आवेदकों को जन्म प्रमाण पत्र नहीं मिल पाता है। इसे देखते हुए एसडीएम ने सदर तहसील में 19 मार्च तक के जन्म प्रमाण पत्रों को नगर निगम व संबंधित विकास खंड को भिजवाने के निर्देश दिए हैं। नए व पुराने करीब एक हजार मामलाें को नगर निगम व विकास खंडों में भेजा जाएगा। शुक्रवार व शनिवार को जन्म प्रमाण पत्र लेने आए लोगों को नगर निगम या ग्राम सचिव से जन्म प्रमाण पत्र लेने के लिए कहकर वापस कर दिया गया। एसडीएम सदर रिंकू सिंह राही ने बताया कि लोगों को परेशानी न हो इसके लिए तहसील से सभी आवेदनों पर रिपोर्ट लगा उन्हें नगर निगम व ब्लाॅक स्तर पर भेज दिया गया है। अब आवेदकों को वहीं से जन्म प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।