फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना में नहाते परिजनों के सामने किशोर डूबा, मची चीखपुकार; तलाश में जुटे गोताखोर

Sat, 23 May 2026 04:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में यमुना में नहाने के दाैरान एक गहरे पानी में डूब गया। माैके पर माैजूद परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। किशोर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
यमुूना में किशोर की तलाश में जुटी टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोकुल स्थित ठकुरानी घाट पर शनिवार सुबह यमुना में स्नान के दौरान एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस, पीएसी और एसडीआरएफ की टीम ने माैके पर पहुंचकर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के बैतूल कोतवाली क्षेत्र के गांव वाजपुर निवासी रेवाराम अपने परिवार के साथ थाना बल्देव क्षेत्र के गांव बरोली स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में परिवार गोकुल बैराज के पास ठकुरानी घाट पहुंचा, जहां सभी लोग यमुना में स्नान करने लगे। इसी दौरान रेवाराम का पुत्र हरिओम अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया।

परिवार के लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद गोताखोर मौके पर पहुंचे और किशोर की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर थाना महावन प्रभारी निरीक्षक चेतराम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किशोर की तलाश शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें