फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 17 वर्ष की उम्र में आत्महत्या..तालाब में लड़की ने लगा दी छलांग,11 महीने पहले पिता ने खुद को मार ली थी गोली

Tue, 02 Dec 2025 01:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के राया में 17 वर्षीय लड़की ने तलाब में छलांग लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत गोपाल बाग स्थित पोखर में कूद कर एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन



मंगलवार की सुबह एक किशोरी ने कस्बा राया के गोपाल बाग स्थित पोखर में कूदकर आत्महत्या कर ली। किशोरी को पोखर में कूदता देखकर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं मौजूद एक युवक ने 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों के सहयोग से किशोरी  के शव को बाहर निकलवाया। 

किशोरी की पहचान कीर्ति पुत्री मनोज उम्र करीब 17 वर्ष निवासी मोहल्ला गढ़ी कस्वा राया के रूप में हुई है।  घटना की जानकारी होते ही घर मे कोहराम मच गया। किशोरी के परिजनों ने बताया कि वह सुबह घर से पालक लाने की कहकर निकली थी और पोखर में कूद गई। किशोरी ने आत्महत्या क्यों की इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। बताते चलें लगभग11 माह पूर्व किशोरी के पिता मनोज ने भी अज्ञात कारणों से लाइसेंसी बंदूक से घर मे गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें