फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कांग्रेस में निगम चुनाव में गड़बड़ी की जांच करेगी टीम

Mon, 29 May 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम में चुनाव के दौरान हुई गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने टीम गठित की है। जल्द ही यह टीम यहां आएगी और इस संबंध पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेगी।
नगर निगम चुनाव में महापौर की टिकट से लेकर पार्षदां की टिकट तक जो घमासान हुआ वह किसी से छुपा नहीं है। महापौर के पद पर पार्टी दो फाड़ हो गई तो पार्षदों की टिकट वितरण में मनमाने तरीके से टिकट दी गईं। जिसके चलते पूरे 70 वार्ड में पार्टी अपना उम्मीदवार तक खड़ा नहीं कर सकी थी। इसी के चलते कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा ने न केवल चुनाव के दौरान ही अपना एक वीडियो वायरल कर दिया और फिर बाद में अपना इस्तीफा दे दिया। इन्हीं सबके लिए पार्टी हाईकमान ने वरिष्ठ पदाधिकारी तथा पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और उपेंद्र कुमार को जिम्मेदारी दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही यह टीम मथुरा आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष की तलाश जारी
महानगर अध्यक्ष पद पर मदनमोहन शर्मा के इस्तीफा देने के बाद अच्छे कांग्रेसी की तलाश की जा रही है। इस पद के लिए तीन कार्यकर्ताओं के नाम हाईकमान तक पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इनमें से एक व्यक्ति को महानगर की कमान सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें