फैक्टरी में मसालों एवं चाय की खराब गुणवत्ता को देखते हुए इसे सीज कर दिया। इसमें साबुत हल्दी करीब 1200 kg,पिसी हल्दी- 1250 kg, पैक्ड हल्दी- 350 kg, लाल मिर्च खुली एवं पैक्ड- 2800 kg, धनिया पिसा एवं साबुत- 1600 kg, चाय पत्ती- 4800 kg शामिल है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 27 लाख रुपए है। इसके बाद फैक्टरी को बंद करा दिया गया।
यह भी पढ़ेंः- राधास्वामी सत्संग सभा के अवैध निर्माण का मामला: पैरवी करने नहीं पहुंचे पक्ष, अब पांच दिन बाद फिर होगी सुनवाई
इसके बाद टीम नेशनल हाईवे-2 पर स्थित वरुण बेवरेज कोल्ड ड्रिंक प्लांट पहुंची। यहां कैंटीन से बेसन, तैयार सब्जी तथा खाद्य तेल एवं सॉफ्ट ड्रिंक बनाने में प्रयुक्त होने वाली शुगर तथा तैयार एनर्जी ड्रिंक के पांच सैंपल संग्रहित करके जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
यह भी पढ़ेंः- Agra News: इनर रिंग रोड के किनारे 140 करोड़ से बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
इस दौरान सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ गौरीशंकर ने कहा कि सभी खाद्य कारोबारियों से अनुरोध है कि वे गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं पेय पदार्थ का ही विक्रय करें। यदि मिलावट करते हुए पकड़े जाएंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।