फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मरीजों के घर पहुंची चिकित्सकों की टीम, जानी केस हिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। फरह के गांव महुअन में चार लोगों के गंभीर बीमार होने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह की टीम सोमवार को पुनः गांव पहुंची। यहां घर-घर पहुंचकर प्रत्येक मरीज की केस हिस्ट्री जानी। गांव में दवा का छिड़काव भी कराया गया।
विज्ञापन

बता दें कि बीते शनिवार को अचानक ग्रामीण युवक-महिलाओं के बीमार होने के बाद गांववासी सकते में आ गए थे। वह इसे किसी गंभीर बीमारी और जादू टोना का नाम देने लगे। रविवार को भी गांव में केंद्र अधीक्षक डॉ. रामबीर के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम पहुंची थी। यहां मरीजों के परिजनों के रक्त के नमूने लिए, लेकिन रक्त जांच में किसी तरह का संक्रमण नहीं मिला।
सोमवार को एक बार फिर टीम गांव पहुंची और टीम ने घर-घर जाकर जांच की। केंद्र अधीक्षक डॉ. रामबीर सिंह ने बताया कि गांव के चार लोग बीमार हैं। चारों की केस हिस्ट्री अलग-अलग है। गोविंदा को नहाते समय मधुमक्खियों ने काटा था। पांच माह पहले भी उसके साथ इसी तरह की घटना हुई थी। ग्रामीण को रिएक्शन हुआ था। मोहिनी पंद्रह दिन से बीमार चल रही थी। आसमां ने टीम के सामने स्वीकार किया कि उसे इस घटना से सदमा लगा था।
विज्ञापन


सचिव और प्रधान प्रतिनिधि पहुंचे, सफाई कराई

ग्राम पंचायत सचिव यशपाल सिंह एवं प्रधान प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए और रास्ते, नालियों की ठीक से साफ-सफाई कराई गई। स्वास्थ्य विभाग ने इस मौके पर दवा का भी छिड़काव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें