फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विरोध के चलते स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। विद्युत निगम के कर्मचारी विजीलेंस टीम के साथ सोमवार को आर्य नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे। यहां उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीओ पंकज कुमार के समझाने पर भी उपभोक्ता नहीं माने। यहां से टीम बिना मीटर लगाए लौट गई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर उनकी जेब पर डाका डालने और मानसिक परेशानी बढ़ाने का जरिया बन रहे हैं।
विज्ञापन

निगम की टीम ने आर्य नगर पहुंचकर कुछ उपभोक्ताओं की केबल काटकर स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया। बिजली जाते ही लोगो ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इस पर एसडीओ पंकज कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उपभोक्ताओं से बातचीत कर समझाया पर उपभोक्ता आनी जिद पर अड़े रहे।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि निगम पुराने सही मीटरों को हटाकर जबरन नए मीटर थोप रहा है। इनमें सबसे बड़ी समस्या अगर बैलेंस खत्म हो जाए तो बिजली कट जाती है। ऐसे में परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हो जाता है। टीम बिना मीटर लगाए यहां से लौट गई। एसडीओ पंकज कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के फायदे और भविष्य में इसकी उपयोगिता बताई गई है, लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं हैं। मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें