फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शहरी क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की कमी होगी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहरी क्षेत्रों में संचालित बेसिक शिक्षा के स्कूलों में जल्दी ही शिक्षकों की कमी दूर होगी। शासनादेश के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूलों की सूची बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। छात्र संख्या के अनुरूप शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में संचालित बेसिक शिक्षा के स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती छात्र संख्या के अनुपात में बेहद कम है। कई स्कूल एकल शिक्षक या शिक्षामित्रों के भरोसे चल रहे हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए शासन ने शिक्षकों के समायोजन का आदेश जारी किया है। सबसे पहले शहरी क्षेत्र में तैनात शिक्षकों का मूल्यांकन किया जाएगा। जहां छात्रों की संख्या अधिक है, लेकिन शिक्षक कम हैं। वहां समायोजन को प्राथमिकता दी जाएगी।
वहीं अतिरिक्त शिक्षक वाले स्कूलों से उन्हें आवश्यकतानुसार विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाएगा। बीएसए रतन कीर्ति ने बताया कि विभागीय स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षकों के मूल्यांकन के बाद जल्दी ही समायोजन कार्य कराया जाएगा। ताकि छात्र-शिक्षक अनुपात को संतुलित किया जा सके। शासन ने विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द मानकों के अनुसार समायोजन की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें