फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: शिक्षक ने की छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया केस; पत्नी बोली- तीन माह से नहीं दी कोचिंग फीस

Wed, 12 Mar 2025 10:12 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कोचिंग में शिक्षक ने छात्रा छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। वहीं, शिक्षक की पत्नी ने एसएसपी से गुहार लगाई है। उनका कहना है कि छात्रा की ओर से कोचिंग फीस नहीं दी गई है। फीस मांगने पर पति से मारपीट की गई। आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
as girl - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सदर थाना में एक शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ है। केस दर्ज होने के बाद पत्नी और मां एसएसपी कार्यालय पहुंची। दोनों ने आरोपों को गलत बताते हुए एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सदर विदेश कुमार ने बताया कि निजी स्कूल के शिक्षक व एक कोचिंग सेंटर संचालक अतुल पर छात्रा से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ है। दूसरी ओर शिक्षक की पत्नी व मां एसएसपी कार्यालय पहुंची। शिक्षक की पत्नी ने बताया कि पति कोचिंग सेंटर के साथ एक स्कूल में भी पढ़ाते हैं। 

कोचिंग में आधा दर्जन से अधिक छात्राएं हैं। जिस छात्रा ने आरोप लगाया है, उसकी मां ने तीन माह से फीस नहीं दी थी। फीस मांगने पर 11 मार्च की शाम को छात्रा की मां 8-10 लोगों के साथ घर में घुस आई और अपशब्द कहे। विरोध पर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों थाने ले आई। यहां पुलिस ने पति के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें