फोटो-51 डायट पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित करते अतिथिगण।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। एजुलीडर्स टीम ने डायट के तत्वाधान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कारिंदा सिंह, महीपाल सिंह, पवन अवर अभियंता यूपीपीसीएल और कार्यक्रम के मुख्य आयोजक के रूप में डायट प्राचार्य महेंद्र सिंह मौजूद रहे। संचालन अनामिका ने किया। कार्यक्रम संयोजक रविता रहीं।
इस दौरान शिक्षक दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से 21 शिक्षक -शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। टीम के 10 सदस्यों को प्राचार्य महेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। किरण, हरिओम, शिखा, रमेश सूर्यकांत, अविनाश, मुकेश, नरेंद्र, बृजेंद्र, पवन, कविता, मीनाक्षी, रेणु, अनितीमा, लतेश, अनीता, अनामिका, नेमिश, सुनीता, रविता, अरविंद, सुमित, मृदुल आदि मौजूद रहे ।