फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बंद मकान में फंदे पर लटकता मिला तांत्रिक का शव, बदबू आने पर लोगों को चला पता

Sun, 15 Oct 2023 11:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में एक बंद मकान में फंदे पर लटकता तांत्रिक का शव मिला। बदबू आने पर लोगों को पता चला तो पुलिस को सूचना दी। शव करीब 7 दिन पुराना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
शहर कोतवाली, मथुरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा में शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित चूना कंकड में रविवार सुबह बंद मकान में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। शव करीब 5 से 7 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार वह मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला था। यहां नाना के मकान में रहता था। काफी समय पहले तांत्रिक क्रियाकलापों में लिप्त था। वर्तमान में मानसिक रूप से अस्वस्थ था।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय के अनुसार चौकी बंगालीघाट के अंतर्गत चूना कंकड़ होली गली में रहने वाला 45 वर्षीय बालकृष्ण वार्ष्णेय उर्फ बालों पुत्र कल्याण दास मूलरूप से अलीगढ़ की बैंक कॉलोनी का रहने वाला था। वह मथुरा में नाना के मकान में आकर रहने लगा था। नाना-नानी की मौत हो चुकी है। उसके चार मामा हैं, जो कि अलग रहते हैं। रविवार को आस पड़ोस के लोगों ने मकान से बहुत अधिक बदबू आने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ेंः- UP: बाहरवाली से भिड़ा टांका...तो पत्नी को दी ऐसी मौत कि कांप गई रूह; अपनी ही रची कहानी में फंसा और उगल दिया सच
विज्ञापन


मकान का गेट तोड़ अंदर घुसी तो शव फंदे पर लटका हुआ मिला, जो कि करीब 5 से 7 दिन पुराना प्रतीत हुआ। शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। अभी तक की जांच में मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है, मगर आत्महत्या के क्या कारण रहे, इसको लेकर कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- कातिल बेटा: मां पर सिलबट्टे से तब तक किए थे वार...जब कि मर न गई, पुलिस के सामने उगली हकीकत तो सुन कांप गई रूह

पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसने एलएलबी भी की थी। पुलिस मकान के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इससे यह स्पष्ट होगा कि मकान कितने दिन से बंद था। घर में आखिरी बार कौन आया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें