फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण हादसा: पुलिस जीप में टैंकर ने मारी टक्कर, खाई में गिरे दोनों वाहन; पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

Sat, 01 Aug 2026 09:15 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

फरह थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हिंदुस्तान कॉलेज के पास तेज रफ्तार टैंकर ने पुलिस की गश्ती जीप को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों वाहन हाईवे किनारे गहरी खाई में जा गिरे और जीप सवार दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
विज्ञापन
भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह में शुक्रवार देर रात गश्ती वाहन को एक तेज गति ये आते टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन खाई में गिर गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गम्भीर घायल पुलिसकर्मियों को आगरा भर्ती कराया है।
विज्ञापन


 प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फरह की रैपुराजाट चौकी की गश्ती जीप शुक्रवार रात में हाईवे पर गश्त कर रही थी। जीप को चौकी पर तैनात सिपाही भरत चला रहे थे, उनके साथ भी सिपाही मोहित भी थे। रात करीब 11.30 बजे हिंदुस्तान कॉलेज के पास एक टैंकर ने पुलिस की गश्ती जीप को  टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे किनोर गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में जीप सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए आगरा अस्पताल भेजा। सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने बताया कि घायल मोहित और भरत को आगरा के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें