फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्वामी नरहरि देवजी का प्राकट्य महोत्सव मनाया

विज्ञापन
स्वामी नरहरि देवजी महाराज का प्राकट्य महोत्सव में पुस्तक की विमोचन करते हुए संतजन।
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीस्वामी नरहरि देवजी महाराज का 399वां प्राकट्य महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परिक्रमा मार्ग स्थित हरिदासीय राधाप्रसाद सेवा ट्रस्ट एवं श्री हरिदासीय रसोपासना पीठ ललित कुंज के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में देश के विभिन्न प्रांतों से आए भक्तों और संतों ने अपनी हाजिरी लगाई।
विज्ञापन


मोहिनीबिहारी शरण महाराज ने बताया कि उत्सव का शुभारंभ ब्रह्ममुहूर्त में ठाकुर श्रीराधाललित बिहारीजी महाराज की मंगलाचरण आरती के साथ हुआ। पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधाप्रसाद देव जू महाराज के सानिध्य में वातावरण बांकेबिहारी और स्वामी हरिदास के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इसके बाद समाज गायन किया गया। स्वामी राधाप्रसाद देव महाराज ने स्वामी नरहरि देवजी के जीवन और उनके चमत्कारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वह साक्षात भगवान जगन्नाथजी के अवतार थे। उनका प्राकट्य जगत के कल्याण और भक्ति मार्ग को सुलभ बनाने के लिए हुआ था।
इस दौरान आचार्य पीतांबर देव जू महाराज की दिव्य वाणी (पदों और रचनाओं) का विमोचन किया गया। विमोचन समारोह में वक्ताओं ने कहा कि आचार्य पीतांबर देव महाराज की वाणी केवल शब्द नहीं बल्कि भक्ति का रस है। यह साहित्य स्वामी हरिदास की उपासना पद्धति और निधिवन राज के निकुंज रहस्यों को भक्तों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर सत्यानन्द सरस्वती अधिकारी गुरु महाराज, महंत रामदास, महंत अचल दास, महंत श्याम बाबा, वैष्णव दास, नवलसखी दास, अनमोल शास्त्री, मनोज मोहन शास्त्री, मृदुलकांत शास्त्री, रूपेश शरण, आचार्य बद्रीश, सूरज उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें