फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: युवक की संदिग्ध मौत, शव के पास मिले सिरिंज और इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैत क्षेत्र के गांव राजपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 11:40 बजे पुलिस को सूचना मिली कि राजपुर गांव में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद थाना जैत पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला, जिसकी पहचान महावीर शर्मा (35) पुत्र रामवीर शर्मा के रूप में हुई। वह राजपुर गांव में किराए के मकान में रह रहे थे और एक निजी अस्पताल में वार्ड ब्वॉय के पद पर कार्यरत थे। आसपास के लोगों ने बताया कि ने राजस्थान, धौलपुर के बसेड़ी थाना क्षेत्र स्थित भागीरथपुरा गांव के रहने वाले थे।
पुलिस के अनुसार शव नीला पड़ चुका था। शव के पास से सिरिंज और इंजेक्शन बरामद हुए हैं। मौके पर मौजूद महावीर की मित्र पूनम ने पुलिस को बताया कि वे नशे के आदी थे। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें