फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठा. बांकेबिहारी मंदिर के पट आज शाम जल्द होंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। 26 दिसंबर को सूर्यग्रहण होने पर ठा.बांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने और आरतियों के सेवा में बदलाव किया गया है। मंदिर प्रशासक के आदेश पर सूर्यग्रहण होने से एक दिन पूर्व आज बुधवार शाम से ही बांकेबिहारी के पट निर्धारित समय से पहले बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन

26 दिसंबर को सूर्यग्रहण होने के कारण 25 दिसंबर को बांकेबिहारी के दर्शन सायंकालीन सेवा में 3.45 बजे खुलेंगे। शयन आरती शाम 7.40 बजे होने के पश्चात 7.45 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार ने बताया कि 26 दिसंबर को प्रात: कालीन सेवा में दोपहर एक बजे ठाकुरजी भक्तों को दर्शन देंगे। शृंगार आरती दोपहर 1.10 बजे होने के बाद 1.15 मिनट पर राजभोग सेवा प्रारंभ होगी। 3.40 बजे राजभोग आरती की जाएगी। इसके पश्चात पर्दा बंद हो जाएगा। सायंकालीन सेवा में शाम 6 बजे बांकेबिहारी के दर्शन खुलेंगे, पूर्ववत निर्धारित समय पर देर शाम 8.25 बजे शयन आरती के पश्चात 8.30 बजे मंदिर के ठाकुरजी के पट बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें