फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिग्रहण मुद्दे पर संघ सेवायतों के साथ

Sat, 16 Apr 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
मोहन भागवत ने बांकेबिहारी मंदिर के किए दर्शन - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
दो दिन के प्रवास पर वृंदावन आए आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को सुबह ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। मंदिर सेवायतों ने संघ प्रमुख को प्रदेश सरकार के बांकेबिहारी मंदिर अधिग्रहण प्रस्ताव की जानकारी दी। सेवायतों ने इसे हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ बताया और उनसे अपना मत स्पष्ट करने का आग्रह किया। इस पर संघ प्रमुख ने सेवायतों से कहा कि हम आपके साथ हैं।  
विज्ञापन


मोहन भागवत शनिवार को सुबह आठ बजे स्वामी हरिदासजी की साधनास्थली और ठाकुर बांकेबिहारी की प्राकट्य स्थली निधिवन राज पहुंचे थे। यहां नगर संघचालक दास बिहारी अग्रवाल ने उन्हें निधिवनराज की पवित्रता और ठाकुर बांकेबिहारी के प्राकट्य की कथा बताई।

इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए गए। मंदिर में मोहन भागवत ने पूजा अर्चना की और राधे-राधे के जयकारों के साथ ठाकुरजी से विश्वशांति की कामना की। इस दौरान सेवायतों ने प्रदेश की सपा सरकार के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर अधिग्रहण प्रस्ताव की जानकारी संघ प्रमुख को दी। श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी के उपाध्यक्ष घनश्याम गोस्वामी और सदस्य रजत गोस्वामी ने कहा कि इस मुद्दे पर हम सेवायताें ने आपसे कई बार मिलने का प्रयास किया लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन


सेवायतों ने इस मुद्दे पर संघ प्रमुख का मत भी पूछा तो मोहन भागवत ने कहा कि वे सेवायतों के साथ हैं। हिंदुओं की आस्था से जुड़े बांकेबिहारी मंदिर को सरकार के हाथों में नहीं जाने दिया जाएगा। इस दौरान संघ के पदाधिकारी और स्थानीय स्वयंसेवक भी साथ थे। सेवायत रजत गोस्वामी और घनश्याम गोस्वामी ने संघ प्रमुख को पूजन कराया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें