फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक आयोजनों संग मनाया स्थापना दिवस

Fri, 15 Apr 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
वृंदावन का इस्कॉन मंदिर
विज्ञापन
वृंदावन इस्कॉन मंदिर के स्थापना के 41 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान आराध्य के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार को इस्कॉन मंदिर प्रांगण को देशी-विदेशी फूलों से सजाया गया। प्रात:काल वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य ठाकुर राधाकृष्ण के श्रीविग्रहों का पंचगव्यों से अभिषेक किया गया। अभिषेक लगभग एक घंटे तक चला।

इस दौरान देश और विदेश के भक्तों ने हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन किया। इसके बाद ठाकुरजी का विशेष शृंगार कर भक्तों को दर्शन कराए गए।

वृंदावन इस्कॉन के अध्यक्ष पंचगौड़ा दास ने बताया कि वर्ष 1975 में रामनवमी के दिन ही एसी भक्तिवेदांत प्रभुपाद महाराज ने मंदिर का उद्घाटन कर राधाकृष्ण, निताई गौर और कृष्ण-बलराम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की। तब से हर वर्ष देश और विदेश के भक्त वार्षिकोत्सव मनाते आ रहे हैं। इस अवसर पर गणपत प्रभु, रविलोचन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें