फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनार की दुकान का शटर तोड़कर 70 हजार की चांदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे के गांव महोली में जैक लगाकर सुनार की दुकान का शटर तोड़कर चोर 70 हजार रुपये की चांदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। शक के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को उठाया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर के महाराजगंज निवासी बैजनाथ थाना हाईवे के गांव महोली में प्रदीप बघेल के मकान में परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। इसी मकान में सुनार की दुकान करते हैं। सोमवार की सुबह पांच बजे मकान मालिक के फोन आने पर सुनार दुकान पर पहुंचा तो देखकर दंग रह गया। हाईवे पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई।
दुकान स्वामी की मानें तो करीब 70 हजार रुपये की चांदी चोरी हुई है। दुकान स्वामी की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक सदुवनराम गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शक के आधार पर तीन युवकों को उठाया गया है। फिलहाल तीनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें