फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चीनी मिल धरने को कई गांवों का मिला समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। चीनी मिल परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर जारी किसानों का अनिश्चितकालीन धरना दिन-ब-दिन और मजबूत होता जा रहा है। सोमवार को किसान एकता की मिसाल पेश करते हुए गांव अलवाई, ततारपुर, बढ़ा और आजनौख के ग्रामीणों ने धरने को अपना पूर्ण समर्थन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को अलवाई गांव से किसान और मातृशक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के काफिले के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। आंदोलनकारियों के बुलंद हौसलों और जय जवान-जय किसान व भारत माता की जय के गगनभेदी जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। ग्रामीणों ने ऐलान किया कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। आंदोलन को मजबूती देने और दूर-दराज से आए किसानों की सुविधा के लिए अलवाई ग्रामवासियों के सहयोग से धरना स्थल पर विशाल भंडारे की सेवा भी शुरू की गई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से शंकर प्रधान, त्रिलोकी, वेद, पप्पू पहलवान, मधुर नेमो, हरदेव डॉक्टर, बंटूआ पहलवान, क्षेत्रपाल, निहाली, सुभाष, राकेश, वीरपाल, विजय, कल्याण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें