फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एक हजार करोड़ रुपये से बनेंगे शुगर, इथेनॉल और पावर प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। प्रदेश के चीनी मिल एवं गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि छाता में यूपी का पहला आधुनिक शुगर प्लांट लगेगा। यह 1,000 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तीन चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में 200 करोड़ से इथेनॉल प्लांट, दूसरे चरण में 550 करोड़ से शुगर मिल प्लांट और तीसरे चरण में 250 करोड़ से पावर प्लांट बनेगा। इससे 1,000 युवाओं को रोजगार मिलेगा और किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन

छाता शुगर मिल के दोबारा चालू करने की घोषणा होने के बाद बृहस्पतिवार को कस्बे के गोवर्धन चौराहे के समीप क्षेत्रीय लोगों ने मंत्री का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। मंच का संचालन छैला एडवोकेट ने किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष निर्भय पाण्डेय, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, जीतू, रमेश प्रधान, नवीन जादौन, भगवत पांडेय, कुमर सिंह, राहुल प्रधान, चौधरी पुरुषोत्तम, छाता प्रधान कृष्णकांत बॉबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें